जनपद हापुड़ में भी सात मई को सात बजे से रहेगा ब्लैकआउट, ब्लैक आउट के समय क्या करें?












जनपद हापुड़ में भी सात मई को सात बजे से रहेगा ब्लैकआउट, ब्लैक आउट के समय क्या करें?

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 06.05.2025 को राज्य/राष्ट्रीय स्तर से जारी विभिन्न आदेशों के अनुपालन में अवगत कराना है कि हापुड़ की सुरक्षा व्यवस्था को सुदढ़ बनाने हेतु केस ब्लैक आउट एवं एअर रेड मॉकड्रिल का आयोजन 07.05.2025 को सायंकाल 07.00 बजे से रात्रि 07.50 बजे के मध्य किया जाना प्रस्तावित है। यह अभ्यास नागरिकों को सम्भावित आपातकालीन परिस्थितियों जैसे कि हवाई हमले या बड़े आपदाओं की स्थिति में सतर्क रहने और त्वरित प्रतिक्रिया देने हेतु तैयार करने के उद्द्देश्य से किया जा रहा है।

दिनांक 07.05.2025 को सायंकाल (हापुड़ तहसील में 07.00 बजे से 07.20 बजे तक गढ़मुक्तेश्वर तहसील में 07.15 बजे से 07.35 बजे तक एवं धौलाना तहसील में 07.30 बजे से 07.50 बजे) तक अपने घरों/प्रतिष्ठानों आदि की लाईट/प्रकाश /इनवर्टर आदि के प्रकाश को तक देश हित में बन्द रखें, जिससे प्रकाश बाहर दिखाई न दें।

ब्लैकआउट के समय क्या करे ?

  1. एअररेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक अपने सुरक्षित स्थान पर शरण लें। 1.
  2. अफवाहों से बचे और प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें।
  3. पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।
  4. मॉकड्रिल को गम्भीरता से ले ताकि आपातकाल की स्थिति में जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके।
  5. घबरायें नहीं। बच्चों एवं पूरे परिवार को जागरूक करें।
  6. मोबाईल या रेडियों पर सरकारी एलर्ट सूनें।
  7. अपने घर में मजबूत बिना खिड़की वाला कमरा तैयार रखें।
  8. सुरक्षित शरण स्थल एवं बंकर की जानकारी लें।
  9. शरण स्थल तक जल्दी से पहुंचने का रास्ता पहले से तय करें।
  10. जरूरी वस्तुएँ तैयार रखें। जैसे पीने का पानी कम से कम तीन दिन का।
  11. सूखा भोजन (बिस्किट ड्राई फूड आदि)।
  12. प्राथमिक चिकित्सा कीट, टार्च एवं एक्सट्रा सेल रखें।
  13. जरूरी दस्तावेज जैसे आईडी, मेडिकल रिपोर्ट आदि सुरक्षित रखें।
  14. खिड़कियों पर मोटे पर्दे काले कागज लगायें।
  15. शीशे से दूर रहे, जमीन पर लेट जायें।
  16. हवाई हमले के बाद बाहर तभी निकले जब सरकारी निर्देश मिलें।
  17. घायल हों तो प्राथमिक उपचार करें।
  18. संदिग्ध वस्तु या बम दिखें तो घूर्य नहीं पुलिस को सूचित करें।
  19. यदि रोड पर हों तो वाहन किनारे खड़ी कर वाहन की लाईट आफ कर दें।
  20. समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों/निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
  21. यह अभ्यास आपकी सुरक्षा के लिए है। इसलिए इसे गम्भीरता से लें और सहयोग करें। घबरायें नहीं। टैफिक नियमों और आपदा प्रबन्धन कर्मियों/पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  22. आपदा कन्ट्रोल रूम का फोन नम्बर 0122-2304834/35 है।

सायरन को समझें:

हवाई हमले का रेड सिग्नल 02 मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाता है तथा खतरा टलने की सूचना 02 मिनट तक सायरन को एक ही आवाज में बजाकर दी जाती है, ताकि बचाव एवं राहत की कार्यवाही तुरन्त की जा सकें।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!