पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद मदरसे के बच्चों ने देश की सलामती की दुआ मांगी












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस समय भारत के कदम की पूरी दुनिया में चर्चा है। हापुड़ के मदरसे में बच्चों ने भारतीय सैनिकों की सलामती और देश की सुरक्षा के लिए दुआ की। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कहा कि भारत ने सही कदम उठाया है और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई टूरिस्ट मारे गए थे जिसके बाद पूरे देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के प्रति बेहद गुस्सा था। इसके बाद देश के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान हापुड़ के मदरसे में भी भारतीय जवानों की सलामती और देश की सुरक्षा के लिए मदरसे में बच्चों ने दुआ मांगी। मुफ्ती मोहम्मद हसन ने कहा कि आतंकी हमले की घटना के बाद पूरा देश दुखी था लेकिन भारतीय सेना ने जो जवाब दिया है वह बहुत जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पाकिस्तान को यह समझ में आएगा कि भारत अपने देश और सैनिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती मोहम्मद हसन ने इस स्ट्राइक को सही कदम बताया।

जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!