
हापुड़ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना अनुमति चल रहे बड़े झूले कराए गए बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रामलीला मेले के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाया है। दिल्ली रोड स्थित मैदान में लगे मेले में बिना अनुमति संचालित किए जा रहे बड़े झूलों को सीओ सदर ने बंद करा दिया।
दरअसल, मेले में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पहुंच रहे हैं। ऐसे में झूलों के संचालन में सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक अनुमति की अनदेखी का मामला सामने आया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
सीओ सदर दीपक चतुर्वेदी ने झूला संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि जरूरी अनुमति और सुरक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूरी किए बिना झूलों का संचालन नहीं किया जाए।
अधिकारियों के मुताबिक, झूलों की सुरक्षा जांच और निर्धारित मानकों का पालन बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अन्य झूलों की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच जरूरी है।
फिलहाल, प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मेले में पहुंचने वाले बच्चों और परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















