
गांव रहरवा क्रियावली में नलकूप से सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा क्रियावली के जंगल में लगे किसानों के नलकूपों को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव के रहने वाले किसान संदीप तोमर ने बताया कि शेरपुर-बसी मार्ग पर उसका नलकूप है। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों नलकूप का ताला तोड़कर अंदर रखी झटका मशीन, चार्जर, बैटरी, स्टार्टर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। सुबह जब पीड़ित नलकूप पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























