
👁 3 views Views
पड़ोसियों ने दंपति से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी में पड़ोसियों द्वारा दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंद्रलोक कॉलोनी की रहने वाली शारदा ने बताया कि दो जुलाई की रात पड़ोसी किशन, मोहित, अमित और नरेश ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच बचाव करने आए पति अजय को भी आरोपियों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























