हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित गांव चमरी में दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर बीस हजार रुपए और लाखों के सोने-चाँदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मामला रविवार का है जब महिला घर में ताला लगाकर अपनी बेटी के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। इसी दौरान चोरों ने पीड़िता के घर को अपना निशाना बना लिया। घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और चोरों ने घर के कोने-कोने को खंगाला। घर में रखें बीस हजार रुपए समेत लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जब महिला बाजार से वापस लौटी तो वह घर के मुख्य दरवाजे ताला टूटा देख दंग रह गई। इसके बाद महिला घर में गई तो उसे चोरी होने का पता चला जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद महिला ने 112 डायल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन पर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति जिला झांसी स्थित केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत हैं। वह और उनकी बेटी घर में रहती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि महिला के मकान के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल गया है। कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























