
कबाड़ी की दुकान से चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने कबाड़ी व्यापारी की दुकान में सेंध लगाकर पीतल और नकदी चुरा ली और फरार हो गए। जब पीड़ित दुकान में पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हरोड़ा निवासी इश्तेकार ने बताया कि वह बहादुरगढ़ थाने के पास मंदिर के सामने दुकान में कबाड़ का कारोबार करता है। शुक्रवार की सुबह करीब 8:15 बजे वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि अज्ञात चोर जीने की ओर से दुकान में घुस आए थे। चोर दुकान में रखा करीब 13 किलो पीतल, लोहे का सामान और करीब 11,000 रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए।पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























