
किशोरी के साथ पकड़े गए युवक की पिटाई की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक युवक किशोरी के साथ पकड़ा गया। इसके बाद युवक के परिजनों ने जमकर पीटा। गढ़मुक्तेश्वर बुधवार देर शाम नगर की पुरानी दिल्ली रोड पर जवाहर गंज मंडी के पास किशोरी के साथ मिले रविदास चौक के पास रहने वाले युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। इस बीच किशोरी के पिता और अन्य लोगों ने युवक को स्कूटी में टक्कर मारकर रोक लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। परिजनों के अनुसार किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोपी युवक कुछ समय पहले किशोरी के घर के पास की गली में दूध देने के लिए जाता था। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। बुधवार शाम दोनों के साथ होने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद सभी तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















