
👁 28 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर करीब 20 दिनों से खड़ी डायल 112 की PRV गाड़ी मुरादाबाद में हुई पुलिस विभाग की नीलामी में बेचा गया था। गाड़ी पर पुलिस के पोस्टर और चिन्ह लगे थे जिसे गढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाया। नीलामी में खरीदा गए इस वाहन पर पुलिस चिन्ह और डायल 112 के नंबर नहीं हटाए गए थे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पुलिस चिन्ह और पोस्टर को हटवाया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि यह वाहन मुरादाबाद में हुई पुलिस विभाग की नीलामी में बेचा गया था।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























