
👁 40 views Views
पशु मित्रों ने किया टीकाकरण कार्य का बहिष्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पैरा वेटरनरी वर्क्स संघ जनपद हापुड़ से जुड़े कर्मचारियों ने मानदेय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को पशुओं के टीकाकरण कार्य का बहिष्कार किया और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया।
संघ के जिला अध्यक्ष परमानंद कुमार ने ज्ञापन में बताया है कि उनकी मांग है कि पशु मित्रों को निश्चित मानदेय दिलाया जाए। ओटीपी एवं फील्ड समस्या के समाधान हेतु कोई वैकल्पिक व्यवस्था अथवा स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाए जिससे एफएमडी टीकाकरण एवं अन्य कार्यों का डाटा समय से अपलोड हो सके। इस अवसर पर अन्य पशु मित्र भी उपस्थित थे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























