
महिला पतंजलि योग समिति ने पौधे रोपित किए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे पार्क में महिला पतंजलि योग समिति की सदस्यों ने जामुन के 50 से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके तहत 10 पौधे पार्क में लगाए गए। शेष पौधे शहर के अन्य हिस्सों में लगाए जाएंगे। सभी ने पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। समिति की सदस्य आशा तापड़िया ने पैधे तैयार किए। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी आशा सोमानी ने उनका और सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जामुन का फल सेहत के लिए और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बहुत ही उत्तम है। फल के साथ इसकी गुठली का उपयोग भी आयुर्वेद में किया जाता है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















