
नवनियुक्त जिला औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार का स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर शिष्टाचार भेंट कर दवा विक्रेताओं के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जनपद में उच्च गुणवत्ता की औषधियों के बिक्री को लेकर विश्वास दिलाया।
नवनियुक्त औषधि निरीक्षक ने जनपद में नशीली और नकली दवाओं के चलन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही तथा एसोसिएशन से सहयोग की आशा व्यक्त की।
महामंत्री विकास गर्ग ने एसोसिएशन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से सूक्ष्म कमी होने पर किसी भी दवा विक्रेता का उत्पीड़न ना होने दिया जाए।
जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा कि एसोसिएशन समय समय पर जनपद के सभी दवा विक्रेताओं को जागरूक करने का कार्य करती रही उनका मानना है मरीजों को सही एवं उच्च गुणवत्ता की औषधियों की सुगमता से उपलब्ध करायी जाये जिसके लिए एसोसिएशन प्रतिबद्ध हैं।
स्वागत कर भेंट करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी, सचिव गौरव गर्ग, का.सदस्य अरुण कुमार गोयल मौजूद रहें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















