
गढ़मुक्तेश्वर में 18 वर्षीय युवती के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, 17 अगस्त की शाम करीब सात बजे राजेश नामक युवक युवती को अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती घर से करीब 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई।
युवती की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजेश पुत्र राम किशोर, निवासी मीरा की रेती, कस्बा गढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















