
गौरव हत्याकांड: चौधरी मांगेराम त्यागी ने हमलावरों के फुल एनकाउंटर की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की धनौरा रोड पर हमलावरों द्वारा की गई गौरव त्यागी की हत्या के मामले में लोगों में आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने मामले में हमलावरों के फुल एनकाउंटर की मांग की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में चौधरी मंगाराम त्यागी ने कहा कि यह लड़ाई संयम के साथ लड़े और सरकार से मांग की कि हमलावरों का हाफ नहीं बल्कि फुल एनकाउंटर होना चाहिए और उनके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।
आपको बता दें कि मंगलवार को गौरव त्यागी पर कार सवार हमलावरों ने हमला किया था और गौरव त्यागी पर हथौड़े, लाठी-डंडे, रोड से हमला किया था। गौरव की हत्या में लिप्त सात नामजद आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से दो को हिरासत में ले लिया है जबकि 5 फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है और आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















