
जनपद हापुड़ में बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश शुरू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर मौसम ने करवट ली और गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे पहले चिलचिलाती धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान जताया था।
गुरुवार की सुबह निकली कड़ाके की धूप से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा लेकिन दोपहर तक आते-आते आसमान में बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। इस दौरान बारिश शुरू हो गई जिससे लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























