
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना क्षेत्र में रजिस्ट्री कार्यालय के लिए निर्धारित सरकारी जमीन पर बुधवार की देर रात कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है जिसके बाद अधिवक्ता और पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने तुरंत निर्माण कार्य को रुकवा दिया और मौके से सभी मशीनों को हटाया गया।
अधिवक्ता अभिषेक तोमर ने बताया कि बुधवार की रात चोरी छुपे निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रजिस्ट्री कार्यालय के लिए निर्धारित सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास है जिसके बाद बार के अध्यक्ष विनोद कुमार राणा अधिवक्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध किया। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बार अध्यक्ष विनोद कुमार राणा ने बताया कि अब जमीन के आवंटन का मामला लंबित है। इस तरह का प्रयास अवैध कब्जे की कोशिश है। वहीं गन्ना समिति के जेई भूपराम आजाद ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया था। यह जमीन लंबे समय से गन्ना समिति के कब्जे में बताई जाती है। वहीं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और जांच शुरू कर दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






















