
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र ग्राम कल्याणपुर में 6 मई की रात को रितिक वाल्मीकि पुत्र जोगिंदर वाल्मीकि की तलवार मारकर हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण से हापुड़ ज़िले के समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाबा वाल्मीकि द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया गया। इस घटना का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पूर्व सीएम ने लखनऊ बुलाया।
बुधवार को पियूष बाबा वाल्मीकि ने पीड़ित परिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाक़ात कराई। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर सांत्वना दी एवं परिवार को आर्थिक मदद करते हुए इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी का परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष बाबा वाल्मीकि ने बताया कि विगत दिनों गढ़ के कल्याणपुर गाँव में शराब के नशे घर के बाहर खड़े होकर परिवार को गाली देने का विरोध करने पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने रीतिक वाल्मीकि पुत्र जोगिंदर कुमार की तलवार मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मामले से अवगत कराया उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान रोहित पारचा, कुनाल वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि एवं अमर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।























