
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रशासन ने मंगलवार की रात जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अवैध रूप से कर रहे खनन के मामले में वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। बागड़पुर की अनुमति लेकर अल्लाहबख्शपुर में अवैध रूप से खनन किया जा रहा था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर श्रीराम यादव मंगलवार की रात अल्लाहबख्शपुर में अवैध रूप से मिट्टी के खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसडीएम और नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध खनन करने वालों से कागजात मांगे। जांच के दौरान खनन करने वालों लोगों ने जो अनुमति पत्र दिखाया। वह गांव बागड़पुर क्षेत्र का निकला। मिट्टी खनन अल्लाहबख्शपुर में किया जा रहा था। इसके बाद चार डंपर और एक पोकलेन मशीन को सीज किया गया।























