
👁 25 views Views
हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के शेखपुर खिचरा स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री से उठने वाला काला धुआं आसमान में दूर तक दिखाई दिया।
आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूरों के झुलसने की सूचना है। झुलसे मजदूरों में 35 वर्षीय अब्दुल्ला निवासी बझेड़ा कला तथा 40 वर्षीय जाबिर पुत्र इंशाद निवासी गांव देहरा शामिल बताए जा रहे हैं। तीसरे मजदूर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने मे जुटी हुई है।

















