
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रीति पाण्डेय, यात्री / मालकर अधिकारी हापुड़, लक्ष्मण सिंह सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, शैलेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, हापुड़, पंकज चतुर्वेदी बी०ई०ओ० बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़ वैभव सिंह मौर्य, जे०ई० (सिविल) एन०पी०पी० हापुड़, विपिन प्रताप सिंह, ए०ई० (सिविल) एन०पी०पी० हापुड़, निशांत राजपूत आई०आर०ए०डी०, मुकुल नागपाल, लोक निर्माण विभाग, नरेश कुमार यातायात निरीक्षक, शैलेन्द्र सिंह एजक्यूटिव इंजीनियर लोक निर्माण विभाग, ए०ए० खान असि० जी०एम० (कि०) सिम्भावली शुगर मिल, कमल थापर ए०ई० एच०पी०डी०ए०, प्रिसं चौहान साईट इंजीनियर एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद, संजय हिंगे हाई मैनेजर एन०एच०ए०आई० मुरादाबाद, अमित शर्मा एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद मौ० दानिश कुरैशी चैयरमैन डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जनपद में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर समिति ने विचार किया तथा अध्यक्ष महोदया द्वारा दुर्घटना के कारणों तथा दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर में एन०एच० द्वारा उपलब्ध कराये गये एम्बूलेंस का रिस्पांस टाइम सुधारने का निर्देश दिया तथा निर्देशित भी किया कि औचक निरीक्षण कर उपलब्ध करायी गयी एम्बूलेंस का रिस्पांस टाइम को चेक किया जाये।
बिना फिटनेस स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा के प्रतिनिधियों को सम्बन्धित स्कूलों से अविलम्ब अपने प्रपत्रों को वैध कराकर ही संचालन करने के निर्देश दिये साथ ही सभी चालक/परिचालक का चरित्र सत्यापन कर सूचना उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये ।
एन०सी०आर० में अवस्थित होने के कारण 10 वर्ष पुराने डीजल वाहन व 15 वर्ष पुराने वाहनों के संचालन पर प्रतिबन्ध है, इसके कम में चीनी मिलों को निर्देश किया गया कि ऐसे ट्रक जो अपनी आयु सीमा पूरी कर चुके हो (End of life) उनके द्वारा गन्ने का परिवहन न किया जाय तथा उन्हें एन०ओ०सी० जारी कर एन०सी०आर० से बाहर किया जाय या स्कैप किया जाय तथा आगामी सीजन में गन्ना परिवहन करने हेतु जिन वाहनों को सम्बद्ध किया जाये, उसकी सूची परिवहन विभाग को प्रेषित की जाये। इसी के साथ जनपद में ऐसे सभी वाहन स्वामी जिनके वाहन (व्यवसायिक या निजी) उम्र पूरी कर चुके हों, वे स्वतः अपने-अपने वाहनों को स्कैप सेन्टर में स्कैप कराकर परिवर्तन योजना का लाभ उठायें।
अपंजीकृत ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या पर चिन्ता व्यक्त की गयी तथा ऐसे वाहनों पर कार्यवाही कर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये गये ।
एन०एच०-9 पर बुलन्दशहर रोड़ पर यात्रियों को उतरने चढाने के प्रकरण पर ए०आर०एम० को निर्देशित किया गया कि रोडवेज की बसों को हाईवे पर न रोककर निर्धारित स्टॉप पर रोककर यात्रियों को चढाया/उतारा जाये।
एन०एच०-9 पर बुलन्दशहर कट पर अवस्थित डिवाइडर के सम्बन्ध में आवश्यक कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये, जिससे कि इसका समाधान किया जाये। छिजारसी टोल पर लगने वाले जाम की आवश्यक उपाय कर इसकी प्रगति रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।
ओवरस्पीड कैमरों की स्थापना को जल्दी किये जाने के निर्देश दिये गये। अन्त में रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, बैठक समाप्त की गयी ।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















