हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने लिसड़ी गांव में कपड़े बेच रहे दो संदिग्धों को दबोचा था। ग्रामीणों का दावा था कि दोनों बांग्लादेशी हैं। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की तो पकड़े गए युवक बंगाल के रहने वाले निकले हैं।
ग्राम प्रधान नेत्रपाल सिंह ने बताया कि दो युवक शनिवार की सुबह गांव में कपड़ा बेचने आए थे। दोनों युवकों की भाषा ग्रामीणों को समझ नहीं आई और उनसे वार्ता करने पर बांग्लादेशी लग रहे थे जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू की तो पकड़े गए दोनों युवक बंगाल के रहने वाले निकले जिनके नाम दीपंकर घोष और संदीप घोष हैं। दोनों को छोड़ दिया गया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























