
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने कमलेश कुमार व डॉ. वासुदेव शर्मा को सौंपी संरक्षक पद की जिम्मेदारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) ने कमलेश कुमार घिल्डियाल (गुरु जी) और डॉ. वासुदेव शर्मा संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक पं. प्रेम प्रकाश मिश्रा और अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, प्रदेशाध्यक्ष सुबोध पाण्डेय व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सुबोध पाण्डेय ने बताया कि कमलेश कुमार घिल्डियाल (गुरु जी) उनके गुरु हैं और हापुड़ के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित कार्यालय पर महासभा का आयोजन किया गया जिसमें संरक्षक पद है हेतु कमलेश कुमार घिल्डियाल और डॉ. वासुदेव शर्मा का हर्षोल्लास के साथ चयन किया गया।
उन्होंने कहा कि महासभा के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है और महासभा को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे। महासभा इन दोनों के संरक्षण में तथा इनके मार्गदर्शन से आगे शैक्षिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यों का आयोजन किया करेगी। महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि दोनों संरक्षकों के पद ग्रहण से महासभा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
महासभा में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी व प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने दोनों को महासभा का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं सेहरा और माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र देकर दोनों संरक्षक श्रेष्ठ जानों का सम्मान और महासभा में स्वागत किया। दोनों नवनियुक्त संरक्षकों कमलेश कुमार घिल्डियाल (गुरु जी) ने और डॉ. वासुदेव शर्मा ने अपने संबोधन में महासभा के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों को आशीर्वाद वचन दिए। अपने सम्बोधन में बताया कि वह अपने दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाएंगे और महासभा के नाम को बुलंदियों तक ले जाने में पूर्ण सहयोग करेंगे और महासभा द्वारा आयोजित शैक्षिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, हर्ष पाण्डेय, मनोज मिश्रा सुरेंद्र द्विवेदी, धीरज पाण्डेय, अनमोल (वेदाचार्य), अतुल भगत, ललित शर्मा महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय, प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष(उत्तर प्रदेश)
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र: 9634408321
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651


























