
Curved straight asphalt road. Perspective winding highway traffic with vertical yellow lines. Roadway trip symbol. Vector isolated on white.
हापुड़ में एनएच-09 से भरना तक टू लेन होगी सड़क होगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सड़क के चौड़ीकरण की योजना तैयार की गई है।एनएच-09 से हिंगवाड़ा, लाडपुर होते हुए भरना रोड से बीबी नगर रोड तक जाने वाली सड़क को दो लेन किया जाएगा।
सड़क के चौड़ीकरण से पहले मध्य गंगा नहर पर बने पुल का भी पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण कार्य यूपी स्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से करीब 4.56 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
सड़क के दो लेन होने के बाद सिंभावली और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर यातायात प्रभावित होता है और कई बार वाहनों को किनारे खड़ा करना पड़ता है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
सड़क चौड़ी होने के बाद वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी और लोगों का आवागमन पहले के मुकाबले अधिक सुगम हो सकेगा। इससे हिंगवाड़ा, लाडपुर, भरना समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















