
व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए: डीएम
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजारों में सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, अतिक्रमण एवं सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों द्वारा रखे गए सुझावों और शिकायतों को सुना गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए, बाजारों में पार्किंग एवं सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की जाए और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापार और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद से जनपद का विकास संभव है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















