
👁 6 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आठ दिन पहले बिजली का खंभा टूट गया। ऐसे में बल्लियों के सहारे बिजली लाइन को टिकाया हुआ है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है।
महामाई मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर के बाद बिजली का पोल 8 दिन पहले टूट कर गिर गया था। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम से जल्द नए विद्युत पोल लगवाने की मांग की लेकिन फिलहाल बांस बललियों के सहारे विद्युत तारों को टांगा हुआ है जिससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है।























