
👁 29 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना के गांव देहरा में एक युवक को पडोस के ही लोगों ने कैंची,चाकू व पेचकस से बुरी तरह गोद डाला।घायल को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक गांव देहरा में बुधवार की शाम शाहनवाज घर से बस स्टैंड की ओर जा रहा था कि पहले से ही घात लगाए खडे फरहान,आकिस्मक,हनीफ,वली मौहम्मद तथा दो महिलाओ ने उस पर हमला कर दिया।हमलावर कैंची,चाकू व पेचकस से लैस थे।घायल के शरीर पर 20-22 चोट के निशान है।बुरी तरह घायल शाहनवाज को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने शाहनवाज के चचेरे भाई की तहरीर पर हमलावर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
























