
👁 34 views Views
पुलिस ने साइबर ठगी की सारी रकम वापिस दिलाई
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):ठगो के हलक से ठगी की नकदी वापिस लेना कोई सहज नही है,परन्तु जनपद की पुलिस ने इसे आसान कर दिखाया है।जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर सेल ने यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के कुल 14,667/- रूपये (शत-प्रतिशत) कराये वापिस करा दिए।पीड़ित थाना सिम्भावली के गांव राजपुर का जयवीर सिंह है।पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार जताया है और पुलिस कार्य प्रणाली की प्रशंसा की है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868























