
👁 38 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में शुक्रवार को चौराहे पर दो गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और वाहन में सवार लोगों का हाल जाना।
मामला शुक्रवार का है जब दो गाड़ियां जैसे ही आनंद विहार बिजली घर के पास चौराहे पर पहुंची तो दोनों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान राहगीर मौके पर पहुंचे और वाहन सवारों का हाल जाना।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























