
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का अभियान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में अभियान चलाया और बैंक आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा गार्ड, बैंक कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपभोक्ताओं को वाहन लॉक करने के साथ-साथ सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए और कहा कि आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
बाबूगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाया और बैंकों के साथ-साथ इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस ने इस दौरान बैंकों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की दिशा में कारगर कदम उठाए और विभिन्न बैंकों का निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























