
राहुल ब्रांड खाद्य तेल अधोमानक मिला
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में निर्मित राहुल ब्रांड कच्ची घानी सरसों का तेल अधोमानक पाया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अपर आयुक्त के निर्देश पर सहारनपुर व बदायूं की खाद्य टीमों ने 23 फरवरी 2026 को किशनगंज हापुड़ में स्थित खाद्य तेल निर्माता के जेएन तेल मिल पर छापामारी की थी और टीम ने राहुल ब्रांड कच्ची घानी सरसों का तेल, न्यूटरिप्लस रिफाइंड तेल सोयाबीन तथा नवरोज ब्रांड सरसों का तेल के चार नमूने लिए थे साथ ही 12 हजार रुपए मूल्य का खाद्य तेल जिसकी कीमत 14 लाख रुपए बताई गई सीज किया गया।
एक सरकारी प्रेस नोट के अनुसार के जेएन तेल किशनगंज हापुड़ के खाद्य तेल के दो नमूनों की रिपोर्ट अधोमानक पाई गई जिसमें राहुल ब्रांड कच्ची घानी सरसों का तेल तथा न्यूट्रीप्लस रिफाइंड सोयाबीन तेल है। यानी कि खाद्य तेलों के दोनों नमूने मानक के विपरीत पाए गए हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे की हापुड़ में निर्मित राहुल ब्रांड खाद्य तेल दूर-दूर तक सप्लाई किया जाता है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399























