
कांवड़ियों की सेवा की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी हापुड़ दक्षिण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किया गया। नगर महामंत्री विवेक गर्ग (सोनू गर्ग), मंडल संयोजक सोशल मीडिया अमरजीत चौधरी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल वर्मा द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कांवड़ियों को पानी एवं फ्रूटी वितरित की गई।
इस अवसर पर नगर महामंत्री विवेक गर्ग (सोनू गर्ग) ने कहा कि “कांवड़ियों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की भक्ति का ही एक रूप है। कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। भाजपा कार्यकर्ता सदैव सेवा भाव के साथ समाज के बीच कार्य करते हैं।”
अमरजीत चौधरी ने कहा कि “शिवभक्तों की सेवा से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



















