
👁 6 views Views
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से की निगरानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने कल्याणेश्वर मंदिर स्थित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को चेक किया। अधिकारियों ने कैमरों के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा मार्ग की निगरानी का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


















