
जिलाधिकारी ने मंदिरों का किया निरीक्षण और जलाभिषेक
हापुड सूवि(ehapurnews.com): शिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ियों द्वारा किए जा रहे जलाभिषेक पर सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने मंदिरों का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना के द्वारा जनपद के प्रसिद्ध शिव मंदिरो सबली महादेव, छपकोली शिव मंदिर, ब्रजघाट नक्का कुआं व कल्यानेश्वर मंदिर ग्राम कल्याणपुर गढ़ क्षेत्र में कांवड़ियों द्वारा महादेव पर किए जा रहे जलाभिषेक पर कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किए गए। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक शिव मंदिरों में कांवड़ियों को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए समय से ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई थी। उन्होंने शिव मंदिर में कांवड़ियों को दी जाने वाली दवाइयां की भी जानकारी ली। जनपद के सभी मंदिरों में कांवड़ियों द्वारा शांतिपूर्वक जल अभिषेक किया गया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



















