
👁 7 views Views
पुलिस ने साइबर ठगों से 78 हजार वापिस दिलाए
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): सिम्भावली पुलिस ने अथक प्रयास के बाद साइबर ठगी का शिकार हुए एक ग्रामीण को शत-प्रतिशत धनराशि वापिस दिला दी।गांव बक्सर का नीरज ठगी का शिकार हुआ था।
जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए व्हाट्सएप पर एपीके फाईल भेजकर मोबाइल फोन हैक होने के उपरान्त धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित के कुल 78,533/- रुपये (शत-प्रतिशत) नकदी वापस करायी है।पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पुलिस ने नागरिको से अपील की है कि वह बैंक की कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा न करे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























