
सूबे में किसानों की बदहाली के लिए भाजपा दोषी:कांग्रेस
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):हापुड शहर कांग्रेस व जिला कमेटी ने गुरुवार को गांव धनौरा में आयोजित किसानो की सभा में आरोप लगाया कि आज प्रदेश में किसान बदहाली के लिए आंसू बहा रहा है,जिसके लिए सूबे की भाजपा सरकार दोषी है।
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि किसानों की बदहाली के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा हैं। भाजपा सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। वह वादा भी हवा हवाई निकला। राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगने वाली भाजपा सरकार प्रभु श्रीराम के नाम का चंदा तक खा गई। उन्होंने कहा हैं कि आखिर राम मंदिर में पहुंचा करोड़ों रुपयों का चढ़ावा और सोना, चांदी के जेवरात कहां गायब हो गए।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि देश के युवाओं और किसानों का हित सिर्फ कांग्रेस की सरकार में हैं।
अगर अपने बच्चों का भविष्य बचाना हैं तो इस गूंगी, बहरी और नकारा सरकार को उखाड़कर फेंकना ही होगा। उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र विकल्प कांग्रेस ही हैं जो आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवार सकती हैं।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, दिनेश चंद शर्मा, जयभगवान त्यागी, गौरव गर्ग, खुशनूद अली, अनूप कर्दम, अमित कुमार, महबूब अली आदि उपस्थित थे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























