
गंगानगरी में ढाई एकड़ भूमि में हेलीपैड बनाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में जल्द ही हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय पर आने वाले विशिष्ट अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से स्याना रोड पर स्थित वेदांत कॉलेज के पास करीब ढाई एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। पीडब्ल्यूडी की मांग पर तहसील प्रशासन ने भूमि उपलब्ध करा दी है। इसके बाद अब निर्माण संबंधी आगे की कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी।
शासन स्तर से हेलीपेड निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। हेलीपैड तक पहुंचाने के लिए 7 मीटर चौड़ाई वाली लेपित सतह का मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम 13 मीटर चौड़ाई में भूमि की आवश्यकता निर्धारित की गई है। हेलीपैड बनने से वीआईपी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही आपातकालीन स्थिति में भी बचाव कार्यों को गति मिल सकेगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























