
👁 33 views Views
मुदाफरा संघर्ष में 6 ग्रामीण भेजे जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बाबूगढ के गांव मुदाफरा में हुए सशस्त्र संघर्ष के आरोप में पुलिस ने 6 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम मुदाफरा में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट व पत्थरबाजी की घटना में संलिप्त छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव मुदाफरा के जुगनू जाहिद,जावेद,रिहान,जमीर व लईक है।पुलिस ने आरोपियों पर संगीन धाराएं लगाई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























