
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में बीती रात एक बाइक हाईवे पर दौड़ते ट्रक की चपेट में आ गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि एक बाइक पर सवार होकर दो लोग कहीं जा रहे थे। जैसे ही देहात क्षेत्र के हाईवे पर पहुंचे तो ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। हादसे के दौरान बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। कुछ मीटर की दूरी पर ट्रक चालक ने वाहन के ब्रेक लगाकर वाहन को संभाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक व बाइक को कब्जे में लिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























