
म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज से गाड़ी का शीशा टूटा, विरोध करने पर कार सवारों को पीटा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा में ट्रैक्टर पर लगे म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज से एक कंपनी के सुपरवाइजर की कार का शीशा टूट गया। जब उसने विरोध किया तो शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर सवारों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सुपरवाइजर और उसके साथियों पर हुए इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से जिला बांदा निवासी बलराम दर्श कॉटन हाउस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ अचपलगढ़ी निवासी दीपांशु और गोलू भी कंपनी में काम करते हैं। तीनों कार से सवार होकर अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर के रहने वाले मोनू, मूला, गौरव, पुनीत और अमन ट्रैक्टर पर डीजे बजाते हुए पहुंचे। तेज आवाज से गाने चलाने के कारण गाड़ी का शीशा टूट गया। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और बलराम, दीपांशु व गोलू पर हमला कर दिया। इस दौरान दीपांशु व गोलू घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























