
पुलिस की तत्परता ने नहर में कूदी महिला की जान बचाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने गंग नहर में कूद कर जान देने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की तत्परता से महिला को बचा लिया गया। पुलिस को परिजनों ने सूचित किया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद की रहने वाली एक महिला का शुक्रवार की दोपहर परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद वह पैदल ही पांच किलोमीटर दूर देहरा नहर पुल पर पहुंची और अचानक उसने ऊपरी गंग नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही दो पुलिसकर्मियों ने नहर में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731

























