
👁 52 views Views
रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की पहचान का प्रयास तेज
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की दोयमी चौकी क्षेत्र में स्थित हापुड़-मुरादाबाद रेलवे लाइन पर गुरुवार की सुबह मिले एक व्यक्ति के शव की शिनाख्त का पुलिस प्रयास कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह छह बजे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























