
खुद का गला रेतकर आत्महत्या का मामला: तीन साल पहले सलमान को लगी थी गांजे की लत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे स्थित एक होटल में गुरुवार की देर रात युवक ने छुरी से अपना गला रेत कर जान दे दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सलमान पुत्र अहमद जान निवासी गांव दुमका थाना शाही जनपद बरेली के रूप में हुई जो दिल्ली के सफदरजंग में सैलून का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से बरेली जा रहा था जिसने रास्ते में गाड़ी से उतरकर अपना गला रेत कर मौत को गले लगा लिया।
सलमान को गांजे की लत थी। उसके परिजनों ने उसे मुरादाबाद स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भी तीन बार भर्ती कराया था लेकिन वह हर बार नशा छोड़ने का वादा करता और परिजन उसके भरोसे पर उसे वापस कर ले आते। एक साल पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय भी स्वजनों ने उसे बचाकर उपचार कराया था। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले उसे गांजे के नशे की लत पड़ गई। तब से ही वह खतरनाक नशा करने लगा जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ता चला गया और उसने स्वयं ही अपनी जान ले ली। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























