
👁 29 views Views
पिलखुवा: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहलाकर साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार को किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मऊ का रहने वाला चंदन उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

























