
दहेज उत्पीड़न व गर्भपात कराने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने दहेज के लिए मारपीट, गर्भपात कराने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 24 दिसंबर 2023 को गौरव निवासी प्रताप नगर सबोली दिल्ली के साथ हुआ था। शादी में दिए दान-दहेज से पति ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर पति गौरव, जेठ अवधेश, देवेंद्र और जेठानियां शिक्षा व प्रीति ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद उसे मायके छोड़ दिया। रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से समझौता होने पर दोबारा ससुराल गई लेकिन वहां उसका उत्पीड़न फिर से शुरू हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न, मारपीट,गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























