जूनियर स्टेट कुराष् चैंपियनशिप 2025–26 सफलतापूर्वक सम्पन्न










जूनियर स्टेट कुराष् चैंपियनशिप 2025–26 सफलतापूर्वक सम्पन्न

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):गहलोत इंटरनेशनल स्कूल, धूम मानिकपुर (दादरी) में आयोजित जूनियर स्टेट कुराष् चैंपियनशिप 2025–26 इंडियन कुराष् संगठन के जनरल सेक्रेटरी विक्रांत कुमार की देखरेख में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
जेएमएस स्पोर्ट्स अकैडमी के कुराष् कोच प्रिंस यादव ने बताया कि अकैडमी के उभरते हुए खिलाड़ी प्रिंस पाल ने गोल्ड, आर्यन सक्सेना,आदित्य सैनी और मानु शर्मा ने शानदार कौशल और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और सभी का मन मोह लिया।
इन चारों खिलाड़ियों ने न सिर्फ राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि आगामी
नेशनल जूनियर कुराष् चैंपियनशिप 2025–26 (दिनांक 8–10 जनवरी 2026, स्थान—पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना बिहार) में भाग लेने हेतु अपना चयन भी सुनिश्चित किया, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन पर जेएमएस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल, प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक, एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर दीपांशु गर्ग ने हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन की कामना की, ताकि वे विद्यालय, जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहें।

अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!