
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के UPSIDC में चोरों का जबरदस्त आतंक है। चोर अब एक फैक्ट्री में टीन शेड काटकर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने वहां रखा सामान चोरी कर लिया। चोरों ने कंपनी से 700 किलो तांबा चोरी कर लिया। दो चोर कंपनी में भीतर दाखिल हुए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार चार जनवरी की सुबह सर्वोकोन कंपनी में टीन शेड काटकर चोर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने वहां रखा कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। सामान को यहां-वहां करने में चोरों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरों ने 700 किलो तांबा चोरी कर लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























