
👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गांव के एक युवक ने तहरीर में बताया कि उसके घर में संजीव किराए पर रहता है। आरोप है कि 27 अगस्त को उसकी बहन घर में सो रही थी। इसी दौरान संजीव ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपी संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



















