किसानों की बैठक में उठा अवैध खनन का मुद्दा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में भारतीय किसान यूनियन की 43वीं ग्राम संवाद बैठक का आयोजन किया गया। छिपकौली गाँव में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छपकौली गाँव में आयोजित ग्राम संवाद कार्यक्रम बैठक में पंचायत के अध्यक्ष मंडल सचिव यशवीर सिंह और मंच का संचालन शिवम् चौधरी और शोकीन प्रधान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवा किसान नेता एकलव्य सिंह सहारा भी मौजूद रहे।
बैठक में किसानों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर गंभीर चिंता जताई। किसान
वक्ताओं ने बताया कि दिन-दहाड़े अवैध खनन किया जा रहा है, वहीं गढ़ क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई भी चल रही है। इसके विपरीत, एक किसान यदि अपने निजी उपयोग के लिए खेत से एक ट्रॉली मिट्टी निकालना चाहे, तो उसे प्रशासनिक रोक का भारी सामना करना पड़ता है। कोई भी अधिकारी आवारा पशुओं के बारे में बात नहीं करता, बाबूगढ़ क्षेत्र में एक कॉलोनी से एचपीडीए द्वारा हर महीने अवैध रूप से एक लाख रुपए करीब वसूले जा रहे हैं, बावजूद इसके वहाँ बुलडोजर चलाया जा रहा है, जो प्रशासन की दोहरी नीति और भ्रष्टता को दर्शाता है।
एकलव्य ने बैठक में भारत सरकार द्वारा ‘सिंदूर ऑपरेशन’ की सफलता पर भी चर्चा कर कहा पाकिस्तान के खिलाफ पूरा देश एक हैं और सिंदूर ऑपरेशन की सराहना करते हुए किसानों ने एकता दिखाई और समर्थन जताया और ख़ुशी में एक दूसरे को गुड़ बाँटा साथ ही एकलव्य ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के साथ अगर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अन्याय जारी रहा तो हम आंदोलन से जवाब देंगे। यह बात अधिकारी समझ लें तो बेहतर होगा, नहीं तो गांव में अवैध तरीके से पैसा कमाने वाले अधिकारियों को किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस दिन ग्राम संवाद कार्यक्रम समाप्त होगा, उस दिन से इन भ्रष्ट अधिकारियों का घेराव करना घेराव चालू करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान राजपाल सिंह, श्योराज सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, लल्लू सिंह, सुखपाल शर्मा, सागर कर्दम, शोकीन प्रदान, डॉ मतलूब, शारुख प्रधान, मोनिश, भूपेन्द्र सिंह, राहुल महाल, उज्जवल सिरोही, हरप्रीत निर्वाण, रवि अहलावत आदि उपस्थित रहे।

CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!