
सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को (एच पी वी) का टीका निशुल्क लगाया जा रहा है
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तरीय अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को एच पी वी का टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। प्रथम चरण में 14 वर्ष पूर्ण एवं 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान 3 माह तक कैंप के द्वारा चलेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, पंचायती राज एवं सूचना विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को माइक्रोप्लान, कोल्ड चेन, ए ई एफ आई किट एवं प्रशिक्षित स्टाफ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी शासकीय/अशासकीय, CBSE, ICSE स्कूलों में सत्र आयोजित कराने एवं पेरेंट-टीचर मीटिंग के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि टीकाकरण पूर्णतः सुरक्षित है और परिजनों की लिखित सहमति के पश्चात ही टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा जाएगा । जनपद की कोई भी पात्र किशोरी इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे” -डीएम ने सभी MOIC को जनप्रतिनिधियों एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अपनी 9-14 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। यह टीका वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित एवं सुरक्षित है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























