
सिंभावली: बाइक के कटे पुर्जे मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर के रजवाहे के किनारे बाइक के कटे पुर्जे मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोई गिरोह सक्रिय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण राकेश कुमार का कहना है कि मेरठ और हापुड़ जनपद की सीमा नजदीक होने के कारण गांव माधापुर के जंगल में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि रविवार की रात गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से सामान चोरी हो गया था। वहीं अब गुरुवार को रजवाहे के किनारे नई बाइक की टंकी और कटे हुए पुर्जे मिले। ग्रामीणों में चिंता बन गई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























